Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जीएसटी में सुधार से देश के 140 करोड़ देशवासियों काे बड़ी राहतः अश्विनी वैष्णव

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता में वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मध्यम वर्ग के प्रति काफी निष्ठा है जाे समय-समय पर हम सभी को दिखाई देती है।

06 Sep 2025

जीएसटी में सुधार से देश के 140 करोड़ देशवासियों काे बड़ी राहतः अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधारों कोे 140 करोड़ देशवासियों के लिए बड़ी राहत पहुंचाने वाला बताया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता में वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मध्यम वर्ग के प्रति काफी निष्ठा है जाे समय-समय पर हम सभी को दिखाई देती है। उन्हाेंने कराें में बड़ा सुधार करके 12 लाख रुपये तक की आय वाले मध्यम वर्गीय परिवारों को छूट देकर और अब बड़े पैमाने पर जीएसटी में सुधार करके मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत और तोहफा दिया है।" उन्हाेंने कहा कि जीएसटी में जिस तरह के सुधार हुए हैं उनसेे देश के 140 करोड़ देशवासियाें काे बड़ी राहत मिली है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वैष्णव ने कहा कि 2014 से पहले कराें का मकड़जाल फैला था जिसके कारण हर वस्तु पर कई तरह के कर लगाकर एक साधारण परिवार , आम आदमी और मध्यम वर्गीय परिवार पर बड़ा बोझ डाल दिया गया था। मंत्री ने कहा, आज जीएसटी में सुधार से देश के जन-जन पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा और उन्हें राहत मिलेगी। जरुरत की सारी वस्तुओं पर जीएसटी कम किया गया है। इससे रोटी, कपड़ा और मकान तीनों पर कराें का बोझ कम हुआ है।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, "आज इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की कई तरह की चीजें हर घर में उपयोग में लाई जाती हैं और सोलर पैनल से लेकर मोबाइल फोन जैसी वस्तुओं पर जिसतरह से जीएसटी कराें में सुधार हुआ है उससेे इन वस्तुओं पर खर्च से लाेगाें काे राहत मिलेगी।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लालकिले से देश को विश्वास दिलाते हुए जाे संकल्प लिया था उसे उन्होंने वास्तविक रूप में पूरा करके दिखाया है। उन्हाेंने कहा कि 22 तारीख का पहला नवरात्र देश के 140 करोड़ लोगों के लिए नई खुशी लेकर आएगा। इसी दिन से जीएसटी कराें में सुधार लागू हाेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जीएसटी में सुधार से देश के 140 करोड़ देशवासियों काे बड़ी राह
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता में वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मध्यम वर्ग के प्रति काफी निष्ठा है जाे समय-सम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News